फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

Wed, 31 Jul 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने अतरपुरा चौपला पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए। अभिषेक गोयल ने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, सैय्यद अयाजुद्दीन, डॉ. वीसी शर्मा, आईसी शर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, मुकेश कौशिक, नरेश भाटी, रघुवीर सिंह, खेम सिंह सहारा, खालिद खान, मनोज कौशिक, गौरव गर्ग, विकास त्यागी, आशाराम शर्मा, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें