फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना

Thu, 19 Feb 2026 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधान भवन का घेराव करने के दौरान कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को पास कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानभवन घेराव किया गया था। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया और उन पर लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई, इसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती हैं।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा में आने वाले मजदूरों की लड़ाई जब तक लड़ती रहेगी, जब तक केंद्र सरकार मनरेगा को उसी मूल स्वरूप में वापिस नहीं ले आती। कांग्रेस गरीबों, वंचितों, शोषितों और मजदूरों की लड़ाई को हमेशा से मजबूती के साथ लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके अरविंद शर्मा, वीसी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ प्रधान, पूरणमल आनंद, कय्यूम अली, डॉ. महबूब, नरेश कुमार भाटी, यशपाल ढीलोर, मोहम्मद नफीस, लाल बहादुर, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, संजय छाबड़ा, संदीप वर्मा, डॉ. साजिद अली, जस्सा सिंह, गोपाल भारती, महबूब अली आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें