फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांग्रेसियों ने फूंका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला

Wed, 24 Dec 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बांग्लादेश में हिंदु युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की। इसके साथ ही बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनूस का पुतला दहन कर झंडे में जूते मारे। इसके बाद झंडे में भी आग लगा दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, हिंदुओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा हैं। वह बेहद ही निंदनीय और शर्मनाक हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर नाराजगी जताई हैं। उन्होंने मोदी सरकार से मामले में दखल देने की मांग की हैं।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से इस मामले में दखल देने व कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं। गजराज सिंह ने कहा हैं कि बांग्लादेश में हिटलरशाही चरम सीमा पर हैं।
विज्ञापन


विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही बांग्लादेश के झंडों पर जूते मारकर उसमें भी आग लगा दी। प्रदर्शन करने वालों में सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, रजनीश त्यागी, मदन सिंह चौहान, रामप्रसाद जाटव, आईसी शर्मा, इकबाल प्रधान, सतेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, कुसुम लता, अमरनाथ प्रधान, फुरकान कुरैशी, नफीज खान, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें