फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पानी समझकर केमिकल पीने वाली युवती की हालत गंभीर, मेरठ में चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर में एक सराफ की दुकान पर पानी की जगह केमिकल पीने वाली युवती रिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार के मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है। हालांकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने इस मामले में सराफ और दुकानदार से पूछताछ की। दुकान से पीने के पानी के नमूने लिए गए हैं। वहीं, बोतल के उस पानी की जांच पुलिस की फोरेंसिक टीम कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला अर्जुननगर निवासी रिया पुत्री राकेश शुक्रवार शाम मां अंजना राघव के साथ मोहल्ले में ही एक सराफ की दुकान पर एक ब्रेसलेट खरीदने के लिए गई थी। रिया ने सराफ से पानी मांगा। आरोप है कि सराफ ने पड़ोसी एक किशोर से पास के ही जनरल स्टोर से बोतलबंद पानी मंगवाया था लेकिन युवती ने जैसे ही बोतल से पानी के दो घूंट पिए तो वह कोई केमिकल निकला। इसके बाद युवती की हालत बिगड़ गई थी।
युवती का इलाज अभी भी मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। उधर, इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शनिवार को सराफ और दुकानदार के यहां जांच के लिए पहुंची। टीम ने इस संबंध में दोनों से पूछताछ की है। दोनों ने ही बोतल के सील बंद होने की बात कही है। सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र का कहना है कि दुकान से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। हालांकि जिस बाेतल से युवती ने पानी पिया था, वह पुलिस ने सील की है। पुलिस की फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें