फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 99 में से 17 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
नगरपालिका सभागार में लगे समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। इस दौरान 99 में से 17 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। हापुड़ तहसील क्षेत्र में 18 में से पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

हापुड़ तहसील क्षेत्र में एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। चंद्रलोक कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने कहा कि मोदीनगर रोड पर एचपीडीए द्वारा नाली बनाने का कार्य चल रहा है और जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा, लेकिन ठेकेदार रास्ता बनाने को मना कर रहा है, उन्होंने रास्ते के निर्माण की मांग की। इसके अलावा राशन, एलपीजी गैस, हापुड़ ब्लॉक क्षेत्र के अंदर जलभराव की समस्या, चकरोड पर विवाद और पुलिस से संबंधित तीन समस्याएं आई हैं। सभी 18 में से पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एडीएम ने कहा कि जिन विभागों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है, वह तय समय सीमा में निस्तारण करें। इस दौरान एसडीएम ईला प्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा, तहसीलदार राहुल चौधरी, ईओ संजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें