फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुरानी नगर पालिका में कांप्लेक्स बनाने पर नहीं बनी बात

Mon, 20 Jan 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। सोमवार को नगर पालिका स्थित सभागार में पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने पुरानी नगर पालिका में कांप्लेक्स बनाने के लिए व्यापारियों की बैठक बुलाई। लेकिन बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि गांधी बाजार स्थित पुरानी नगर पालिका का भवन खाली पड़ा है। वहां पर नए भवन का निर्माण कर राजस्व को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही गांधी बाजार व जवाहर बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए कांप्लेक्स का निर्माण कर बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है। भवन निर्माण के लिए अधिशासी अधिकारी ने दो दिन पहले व्यापारियों से वार्ता की थी। लेकिन कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया था। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा किसी भी दुकानदार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, व्यापारियों का कहना था कि इस संबंध में आपस में वार्ता करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। बैठक में बॉबी कौशिक, मोनू शर्मा, बोबी शर्मा, विक्रम, महेश कुमार, पंकज गिरी अन्य व्यापारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि शासन द्वारा अपने राजस्व की बढ़ोतरी के लिए जो लक्ष्य दिया गया है, उसी दिशा में इस प्रकार का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें