फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने को सीओ से मिले सपाई

Fri, 08 Apr 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रेमी युवक के रंगरेलियां मनाने के मामले एफआईआर दर्ज कराने मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय पर प्रेमी युवक के रंगरेलियां मनाने के मामले में कुछ सपा नेताओं ने सीओ से मिलकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने मांग की। उन्होंने मामले में जिलाध्यक्ष की ओर से कार्रवाई न किए जाने को भी मुद्दा बनाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सपा नेता कचहरी स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे। सपा युजवन सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के पूर्व सदस्य अनिल आजाद ने सीओ से कहा कि जिला कार्यालय पर अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया था। उन्होंने कहा कि वैसे तो जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर को भी पार्टी के हितों और छवि को ध्यान में रखते हुए खुद रिपोर्ट लिखानी चाहिए थी। वह दोषियों को बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जहीर सलमानी, हाजी साजिद, पूर्व जिला सचिव इकबाल कुरैशी, श्यामसुंदर भुर्जी ने कहा कि पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज करें ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

सीओ विशाल यादव ने आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहां पर आमिर, नाजिम, मौमिन कस्सार, मुकेश जाटव, निसार पेंटर, कलुवा, नसीम चौधरी, वहाब कुरैशी, मसरूर आदि रहे।

सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष कमाल मंसूरी, आजाद मेवाती ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता जिला कार्यालय के विवादित प्रकरण को मुद्दा बनाकर जिलाध्यक्ष से इस्तीफा मांग रहे हैं। इस्तीफा मांगना समस्या का हल नहीं है। वहां पर इंतजार मलिक, शाहनावाज अल्वी, नरेन्दर्, वसीम, नवाब, राशिद, सलीम आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें