फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात नहीं लाने पर लड़की पक्ष ने दी तहरीर, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने किया शादी से इंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर रझैड़ा गांव निवासी दूल्हे के शादी करने से इंकार करने का मामला सामने आया है। बारात नहीं आने पर आहत वधू पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के एक गांव में निवासी लड़की का रिश्ता सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा के एक युवक से तय हुआ था। शादी की तारीख 12 दिसंबर तय की गई थी। लड़की वाले ने अपने रिश्तेदारों के साथ ही गांव के लोगों को भी न्यौता भेजा था।

बारात की आव भगत के लिए सभी इंतजाम कराए जा रहे थे। लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के एन मौके पर दूल्हा और उसके परिजनों ने दहेज की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बारात लेकर नहीं आए। शुक्रवार को लड़की के पिता अपने रिश्तेदार और गांव के मोअज्जिज लोगों को साथ सिंभावली थाने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि शादी के एन मौके पर बारात न पहुंचने से उनकी बेटी को मानसिक तौर पर गहरा आघात पहुंचा है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की बजाय जांच पड़ताल कराने और फिर सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया।

वहीं, एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शादी से दो दिन पहले ही दूल्हे के परिजनों ने बारात लेकर न पहुंचने की खबर कर दी थी। दोनों पक्षों के बीच सामान समेत खर्चे की रकम के लेनदेन को लेकर भी सहमति बन गई थी।
विज्ञापन


बाद में दूल्हे वालों ने तयशुदा रकम अदा करने से इंकार कर दिया है। अगर वे रकम अदा नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें