फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, पति के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव शरीफपुर निवासी निशा ने अपने पति पर मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता निशा ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान पति सचिन उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सचिन ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। सचिन ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती किठौर ले गया।
विज्ञापन

किठौर में सडक़ पर भी उसके साथ मारपीट की गई और उसे ट्रक के नीचे धक्का देने का प्रयास किया गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। लोगों ने उसे ऑटो में बैठाकर भेज दिया, जिसके बाद वह थाना पहुंची। निशा ने पति सचिन से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें