फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कंपनी पर बिना सूचना दिए 200 कर्मचारियों को निकालने का आरोप

Mon, 08 Dec 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा के रिलायंस रोड स्थित एक वेयर हाउस के 200 कर्मचारियों ने कंपनी पर बिना कोई सूचना दिए नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। सोमवार को विकास भवन में स्थित सहायक श्रमायुक्त के पास पहुंचकर कर्मचारियों ने शिकायत की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पिलखुवा में मीसो का वेयर हाउस पांच साल पहले शुरू हुआ था। इसमें 12 से 15 हजार रुपया मासिक वेतन पर आसपास के क्षेत्र से करीब 200 कर्मचारियों को भर्ती किया गया। अब एकाएक कर्मचारियों को आदेश जारी किया गया है कि उनकी नौकरी खत्म कर दी गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों को वेयरहाउस में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। दो दिन से पिलखुवा में वेयरहाउस के बाहर हंगामा चल रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया और श्रमायुक्त कार्यालय में शिकायत दी।
कर्मचारियों का आरोप था कि विरोध करने पर तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई है। जिस वेंडर के तहत उनको रखा गया है, उसका खुद ही पंजीकरण नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र, ललित, जितेंद्र, अजय, पवन, पिंटू, राहुल, अतुल, सुनील, राजेश व रमेश शामिल रहे। सीडीओ हिमांशु गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें