गढ़मुक्तेश्वर। शासन के आदेश पर गांवों में बीमारी से बचाव के लिए एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान शुरु हो गया है। अमर उजाला द्वारा कि गई पड़ताल में सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। गांवों में मुख्य रास्तों पर हो रहे जलभराव से बीमारी फैलना का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन द्वारा इसी साफ करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम से लेकर एसडीएम तक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बैठक कर दिशा निर्देश दिया, लेकिन धरातल पर सभी अधिकारियों द्वारा अभियान में की जा रही खानापूर्ति की पोल खुलकर सामने आ रही है। संवाद