फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोहम्मदपुर आजमपुर में विकास कार्यों की जांच के लिए बनी कमेटी

Fri, 30 Aug 2024 11:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सिंभावली विकास खंड के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव में विकास कार्यों में घोटाले के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। डीएम प्रेरणा शर्मा ने दो अधिकारियों को जांच के लिए नामित किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रतिराम, संजय बंसल, जयवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, गिरराज व नरेंद्र कुमार ने पिछले दिनों डीएम से शिकायत की थी। जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा वाटर कूलर पर अधिक भुगतान करने, विक्रम के घर से शिव मंदिर तक नाली निर्माण के भुगतान पर अनियमितता बरतने, गोशाला में पेंटिंग कार्य का फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने आदि कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए थे। मामले में डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकुल नागपाल को विकास कार्यों की जांच में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। जांच के दौरान शिकायतकर्ता एवं संबंधित प्रधान का भी पक्ष सुनने के निर्देश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें