फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नशे में होने से हुई टक्कर, पिटाई के डर से युवकों को सड़क पर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दो बाइकों पर सवार दो युवकों को घसीटकर मौत होने के मामले में पुलिस ने कार चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का गैर इरादतन हत्या के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन


सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोनाड विश्वविद्यालय रेलवे फाटक के पास से मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निड़ोरी निवासी तसव्वुर और महताब को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि तसव्वुर ने धौलाना निवासी जुनैद से कार खरीदी थी और किराये (टैक्सी) पर चलाता था। बृहस्पतिवार को वह साथी महताब के साथ कार की सर्विस कराने पिलखुवा आया था, दोनों ने बस स्टैंड में शराब पी थी। घटना के समय कार तसव्वुर चला रहा था और दोनों ही सवार थे। सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने टक्कर मारने और घसीटने का अपराध स्वीकार किया है। दोनों का गैर इरादतन हत्या के आरोप में चालान किया है।

पिटाई के डर से घसीटे मृतक : कार चालक तसव्वुर ने बताया कि आर्टिका और पंच गाड़ी से टक्कर होने के बाद, वहां से भागने को उसने कार की गति बढ़ाई थी, इसी बीच दो बाइकों पर सवार दो युवक कार की चपेट में आकर उसमें फंस गए। इससे वह घबरा गया और पकड़े जाने पर पिटाई के डर से कार तेजी से दौड़ा दी, मौका मिलते ही वह कार छोड़कर भाग गए। यह घटना शराब के नशे और अनजाने में हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों की कैमरे से हुई पहचान : सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना के समय कार में दो ही युवक सवार थे, दोनों की पहचान हाईवे एवं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार कर की गई, दोनों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

यह था मामला:

बृहस्पतिवार की देरशाम कार सवार ने दो बाइकों पर सवार जोनी और राहुल को टक्कर मार सड़क पर घसीट दिया था, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। इसके अलावा कार ने टाटा पंच और आर्टिका कार समेत तीन वाहनों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त किया था। स्कॉर्पियों में सवार युवक अपने को घिरता देख कार हाईवे किनारे छोड़ भाग गए थे। इस हादसे में पूर्व सभासद मनोज हैडली समेत चार युवक घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने कार से शराब एवं बीयर की बोतल, नमकीन, गिलास बरामद किये थे। कार का रजिस्ट्रेशन और उसमें सवार दूसरे समुदाय के युवक होने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया, मौके पर देररात हजारों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें