फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sun, 26 Jul 2026 09:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह भीषण दुर्घटना किन परिस्थितियों में और किसकी लापरवाही से हुई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर  कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

बरात में जा रहे थे सभी
पुलिस  के अनुसार दिल्ली के मुस्तफाबाद से सलमान के भाई की बरात बिजनौर जा रही थी। बरात में शामिल लोग एक वाहन में सवार होकर सफर कर रहे थे। जैसे ही उनका वाहन गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर असली सेवा ढाबा के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आई एक गाय से उसकी टक्कर हो गई। 

गाय से टक्कर के बाद हुआ हादसा
टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बिजनौर निवासी सरफराज, अफजाल और अबरार निवासी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नौ लोग गंभीर रूप से घायल 
वहीं, हादसे में इस्तखार, अफरार, शाहबाज, जुबैर, सरताज सहित कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेरठ और हापुड़ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
दर्दनाक हादसे ने बरात की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घायल अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
मौके पर पहुंचे एसपी विनीत भटनागर ने जांच पड़ताल की जिसके बाद उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार जारी है तीन की मृत्यु हो गई है, सामने पशु आने के कारण कर अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी साइड चली गई थी जिसे कार सवार हादसे का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें