फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में ब्रजघाट के पास रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, चालक समेत 8 यात्री घायल

Thu, 16 Jul 2026 11:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में ब्रजघाट के पास रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर ब्रजघाट के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस चालक समेत नौ यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ब्रजघाट के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों से उछलकर घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 

सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। एंबुलेंस कर्मी रामकिशोर और दीपक गुप्ता की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 

घायलों की स्थिति
चिकित्सकों के अनुसार, घायल हुए नौ यात्रियों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल हुए यात्रियों में राम शरण कल्लू, नीतू (40 वर्ष), अविका, सुधीर सिंह, साधना सिंह, वीरेंद्र, उमा देवी, अभिषेक और शुभम शामिल हैं। सभी घायल सीतापुर जिले के निवासी बताए गए हैं। उनकी पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया है।

 
विज्ञापन

यातायात बहाली और जांच
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि यह हादसा कट के पास ट्रक मोड़ते समय हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का उपचार जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें