हापुड़। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सोमवार को डिग्री कॉलेजों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ेगी। शुक्रवार को ऑफर लेटर नहीं निकलने के कारण अधिकांश छात्र प्रवेश नहीं ले सके थे, जोकि अब बचे दो दिनों में लेंगे। पहली वरीयता सूची के प्रवेश 12 अगस्त तक होंगे। बीएससी बॉयो और गणित में प्रवेश के लिए अधिक मारामारी रहेगी।
विश्वविद्यालय ने इस बार कॉलेजों से ही समर्थ पोर्टल पर मेरिट तैयार कराई है। बृहस्पतिवार देर रात तक कॉलेजों ने मेरिट तैयार की थी। इसे शुक्रवार सुबह कॉलेजों में चस्पा कर दिया गया, लेकिन शुक्रवार को तकनीकी समस्या के चलते छात्रों के ऑफर लेटर नहीं निकल सके।
ऐसे में पहले दिन छात्र प्रोस्पेक्टस लेकर ही वापस लौट गए थे। इसके बाद शनिवार को रक्षाबंधन और रविवार को अवकाश रहा। पहली मेरिट में चयनित छात्रों को 12 अगस्त तक ही प्रवेश मिल सकेगा। बीएससी बॉयो और गणित की मेरिट सबसे अधिक अंकों पर लगी हैं।
एसएसवी पीजी कॉलेज की मेरिट लिस्ट-
कोर्स सामान्य ओबीसी एससी ईडब्ल्यूएस
बीए 74.1 67.6 69.8 41
बीकॉम 73 64.20 65.60 44.2
बीएससी गणित 79.8 73.8 76 67.5
बीएससी बॉयो 81.8 77.8 77.6 68.1
बीबीए 72.75 64 55.40 48.4
बीसीए 72.6 66.2 62.67 61.6
एकेपी पीजी कॉलेज में चस्पा मेरिट-
कोर्स सामान्य ओबीसी एससी
बीए 67.8 54.2 60.4
कोट -
पहली वरियता सूची के प्रवेश 12 अगस्त तक होंगे। छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।