फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बकाया भुगतान लेने पहुंचे एजेंट को बंधक बनाकर पीटा

Sat, 24 Jun 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर बकाया भुगतान लेने पहुंचे एजेंट को संचालक और उसके बेटे ने बंधक बनाकर पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अर्जुननगर निवासी भानू शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने जनवरी माह में गांव बक्सर में एक इलेक्टॉनिक्स की दुकान पर काफी सामान सप्लाई किया था। जिसका भुगतान अभी भी बकाया चल रहा है। 23 जून को वह दुकान पर बकाया भुगतान लेने के लिए पहुंचा। जहां दुकानदार और उसके बेटे ने उसके साथ अभद्रता करते हुए भुगतान देने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने उसे बंधक बनाकर ट्यूब लाइट समेत डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की पिटाई के दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन भी टूट गया। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें