फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी समारोह में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

Sat, 24 Jun 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत किठौर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में देर रात अधिवक्ता विशाल उर्फ सन्नी त्यागी को कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते घेर लिया। आरोपियों ने डंडों, रॉड और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अधिवक्ता को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव सबली निवासी विशाल त्यागी उर्फ सनी हापुड़ बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। शुक्रवार रात किठौर रोड स्थित आनंद रिजेंसी में गांव सबली के ही एक व्यक्ति की पुत्री की शादी थी। रात करीब 11 बजे वह कन्यादान करने वहां पहुंचे थे। अधिवक्ता ने बताया कि पहले से ही घात लगाए बैठे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी बिट्टू त्यागी, अंकुश त्यागी व हापुड़ निवासी अतुल त्यागी, बब्बू त्यागी व उनके चार अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू, पंच, रॉड व लाठी-डंडों से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ता ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने मंडप के बाहर उसकी कार रोक ली और जमकर पीटा। उसके सिर और पीठ में गंभीर चोट आई हैं। थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि पुरानी रंजिश में हमला किया गया है। आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें