फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सर्द हवाओं ने बढाई ठिठुरन, दो डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Tue, 10 Dec 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बारिश के बाद से सर्दी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सर्द हवाओं ने ठिठुरन ओर बढ़ा दी जिससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिर गया। दिन में खिली धूप भी सर्दी से राहत नहीं दिला सकी। बुधवार को भी तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पछुवा हवाओं से ठंडक बढऩे से शहर में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद चटक धूप खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के बीच सूरज की तपिश बेअसर साबित हो रही है।

मंगलवार को दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रही। दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। शाम ढलने के बाद ठंड ओर बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते बाजारों में भी जल्दी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट का अनुमान है, इसके साथ ही तेज सर्द हवाओं का प्रकोप लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें