फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घने कोहरे की चादर से ढका शहर, शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 19 Dec 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार सुबह से दोपहर तक घने कोहरे की चादर से शहर ढका रहा। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। कड़ाके की ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचे। वहीं, प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक कोहरे का ओरेंज अलर्ट रहेगा। इसमें घने से भी घना कोहरा छाने की आशंका है।
विज्ञापन


दिन में आठ किमी की गति से चलीं हवाओं ने गलन बढ़ा दी। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप खिली तो लोग घरों की छतों और पार्कों में पहुंच गए। शाम ढलते ही गलन बढ़ने लगी और लोगों की कंपकंपी छुड़ा दिया। कोहरे और बढ़ती सर्दी के कारण अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती सर्दी के कारण बाजारों में भी चहल पहल कम हो गई है। दुकानदार सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि अभी दो दिन और कोहरे का प्रकोप छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम में थोड़ा सुधार की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सलाह

-धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें।

- वाहन की फॉग लाइट का प्रयोग करें और लो-बीम पर हेडलाइट रखें।

- इमरजेंसी इंडिकेटर को चालू रखें।

-आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

- हाईवे पर बार-बार लेन बदलने से बचें।

- वाहनों को ओवरटेक बिल्कुल न करें।

- वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें