कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हापुड़ के दौरे पर हैं। सीएम अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेला स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री गंगा घाट और अन्य व्यवस्थाओं का करीब 10 मिनट तक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हापुड़ और अमरोहा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह मेरठ रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शनिवार को गाजियाबाद से लठीरा कच्चा घाट पर पहुंचा।
मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। मेले में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य मेले में बनेगा बड़ा अस्पताल, मिलेगा उपचार
कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्य मेले में बड़ा अस्पताल बनेगा। साथ ही चार सेक्टर में अस्थाई अस्पताल तैयार होंगे। इन मेलों में 12 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही अलग अलग सेक्टर में 12 एंबुलेंस भी रहेंगी।
मुख्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें चार चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, दो एलटी और सब ऑर्डिनेट स्टाफ सेवा देगा। इसके अलावा मेरठ सेक्टर में चार चिकित्सक तैनात किए गए हैं। इसमें हर शिफ्ट में दो चिकित्सक और एक पैरामेडिकल स्टाफ सेवा देगा।
ब्रजघाट सेक्टर में दो चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे, साथ ही फार्मासिस्ट और सब ऑर्डिनेट स्टाफ और एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। गंगा सैक्टर में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक सब ऑर्डिनेट स्टाफ रहेगा। खच्चर सेक्टर में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। इन सभी सेक्टर में एक एक एंबुलेंस भी रहेगा। साथ ही नक्का कुआ समेत जरूरत वाले स्थानों पर भी एंबुलेंस तैनात रहेगी।