फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे की समीक्षा करेंगे सीएम

Fri, 25 Apr 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शंकराटीला से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे और उसके किनारे तैयार होने वाले औद्योगिक गलियारे के काम की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री के आने की मौखिक सूचना के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। हालांकि, अभी शासन स्तर से सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे सूबे की सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस हाईवे का निर्माण पिछले वर्ष दिसंबर में पूरा होना था, लेकिन किसी कारणवश देरी होने से अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जनपद के करीब 26 गांवों से गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर अब तेजी से काम चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जनपद में करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बहादुरगढ़ के गांव शंकराटीला, वहापुर ठेरा, सदरपुर आदि गांवों में औद्योगिक गलियारे का निर्माण होगा। इसके लिए अभी जमीनों के बैनामे हो रहे हैं। किसानों की जमीनों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है। 28 अप्रैल को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार को सूचना मिलते ही जनपद के अधिकारियों ने गंगा तटीय क्षेत्र की दौड़ लगानी शुरू कर दी है।

शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने अन्य अधिकारियों के साथ शंकराटीला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। हालांकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री यहां आएंगे और निरीक्षण करने के बाद अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन




एक्सप्रेस-वे का कार्य यहां तक हुआ पूरा

सर्विस रोड और उतार- चढ़ाव का निर्माण जल्दी से जल्दी पूरा करने के प्रयास जारी हैं। खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-334 पर बन रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे पर मुख्य रूप से एक टोल प्लाजा बिजौली के पास गांव खड़खड़ी में एक साइड में बनाया जाएगा। वहीं, सिंभावली में उतार-चढ़ाव पर टोल रैंप बनाया जाएगा। ऐसे में इस पर सफर करने वाले स्थानीय लोगों को दूरी के हिसाब से टोल चुकाना होगा। हालांकि, अभी दरों का निर्धारण नहीं हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाया जा रहा गंगा का पुल बनकर तैयार है। इसके अलावा सदरपुर, भैना, पलवाड़ा, बहादुरगढ़ समेत गोहरा, मुदाफरा, पीरनगर, हिम्मतपुर, औरंगाबाद, दत्तियाना, पीर नगर के निकट काम करीब 85 प्रतिशत से अधिक हो चुका है।



कोट -

अभी मौखिक रूप से मुख्यमंत्री के निरीक्षण की सूचना मिली है। 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद है। जिसके बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, अभी सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन


- संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें