फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सुबह छाए बादल, दोपहर में धूप, शाम में आंधी

विज्ञापन
आंधी के दौरान गढ़ रोड पर बाइक पर बच्चों को ढककर ले जाती महिला।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मौसम का मिजाज रविवार को दिनभर बदलता रहा, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा। सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे, दोपहर में धूप निकली और शाम के समय धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कल से दो दिन बारिश होने का अनुमान है।
गर्मी के सितम के कारण सुबह से ही लोग बेहाल नजर आने लगते हैं। पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश कम होने के बाद भी उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को गर्मी के कारण पसीना छूट रहा है। रविवार सुबह आकाश में बादल छाए रहे और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, लेकिन इसके बाद भी गर्मी का असर बरकरार रहा। दोपहर के समय बादल छटने पर धूप निकली तो गर्मी के कारण ओर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


घरों से बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शाम के समय मौसम ने फिर करवट बदली, जिससे तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी से सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद 36 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छाने के साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी। मंगलवार और बुधवार को बारिश की भी संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें