हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को क्लासिक क्रिकेट क्लब और तगासराय 11 टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें क्लासिक क्रिकेट क्लब ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए तगासराय 11 टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 236 रन बनाए। इसमें अमित त्यागी ने नाबाद 72 रन, राहुल त्यागी ने 63 रन, मोनू ने 24 रन का योगदान दिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शारिम ने तीन विकेट, ऊबैद और फिरोज अहमद ने दो-दो विकेट, जैद ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब को अंतिम ओवर से संघर्ष करना पड़ा। 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 242 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें तैमूर खान ने 105 रन, फिरोज अहमद ने 76 रन की शानदार पारी खेली। तगासराय 11 टीम की तरफ से अमित त्यागी ने दो विकेट, रजत चौधरी, रिक्की और मोनू से एक एक विकेट हासिल किया।