फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट में जारी पढ़ाई: हापुड़ में कोचिंग पर लगा ताला, मैदान में सज गई कक्षा; बैनर पर लिखा ये संदेश हो रहा वायरल

Thu, 25 Jun 2026 01:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर प्रशासन ने पिनाका एकेडमी को सील कर दिया, लेकिन छात्रों की पढ़ाई नहीं रुकी। संचालक ने पास के मैदान में टेंट लगाकर कक्षाएं शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
50 से अधिक छात्र खुले मैदान में कर रहे पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में बुधवार दोपहर खेड़ा रोड पर प्रशासन की टीम ने सुरक्षा मानक पूरे नहीं मिलने पर पिनाका एकेडमी पर ताला लगा दिया। लगा कि अब यहां पढ़ाई कुछ दिन थम जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


अगले ही दिन बृहस्पतिवार सुबह पास के खाली मैदान में टेंट के नीचे कक्षा लग गई। करीब 50 से अधिक छात्र अपनी-अपनी सीट पर बैठे पढ़ाई कर रहे थे। सबसे ज्यादा ध्यान टेंट पर लगे उस बैनर ने खींचा, जिस पर लिखा था, दीवारें बंद हुई हैं, हौसले नहीं। ताले कोचिंग पर लगे हैं, भविष्य पर नहीं। राहगीरों की नजर भी सबसे पहले इसी संदेश पर ठहर रही थी।

कोचिंग संचालक ललित तोमर का कहना है कि सुरक्षा संबंधी कुछ कमियां जरूर थीं, लेकिन उन्हें दूर करने का अवसर नहीं मिला। उनका दावा है कि प्रशासन ने करीब दस मिनट का समय देकर संस्थान सील कर दिया। यदि एक दो दिन का समय दिया जाता तो सभी आवश्यक मानक पूरे कर दिए जाते। उनका कहना है कि छात्रों की परीक्षाएं निकट हैं और पांच दिन से पढ़ाई प्रभावित थी। ऐसे में बच्चों का भविष्य देखते हुए खुले मैदान में कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


सुबह सात से नौ बजे तक टेंट के नीचे कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। गर्मी से राहत के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। संचालक का कहना है कि सभी सुरक्षा मानक पूरे कर प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही भवन में दोबारा कक्षाएं शुरू की जाएंगी। गौरतलब है कि लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान चल रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें