मनीष आरआर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। दो भाइयों में बड़ा मनीष पढ़ाई के साथ छोटे-मोटे काम कर परिवार की मदद भी करता था। पिता दिल्ली में रिक्शा चला कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में सोमवार सुबह सोकर उठने के बाद टेबल फैन के कटे तार पर पैर पड़ने से कक्षा 11 के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, प्रतिदिन की तरह मनीष 18 वर्ष पुत्र मूलचंद सुबह करीब छह बजे सोकर उठा था। कमरे में रखे टेबल फैन के तार में कट लगा हुआ था। उठते समय उसका पैर तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मनीष आरआर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। दो भाइयों में बड़ा मनीष पढ़ाई के साथ छोटे-मोटे काम कर परिवार की मदद भी करता था। पिता दिल्ली में रिक्शा चला कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मां पूजा गृहस्थी संभालती हैं और छोटा भाई गौरव कक्षा छह में पढ़ता है।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों के अनुसार मनीष मिलनसार था और सभी से घुल-मिलकर रहता था। उसकी मौत से मोहल्ले में शोक है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।