फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा ने सहपाठियों की छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया। मरने से पहले छात्रा ने परिजनों को यह बात बताई, लेकिन इससे पहले वह आरोपियों के नाम बता पाती, उसकी सांसें थम गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस स्कूल और छात्रा के आने-जाने के रास्तों पर सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। पिछले कई दिनों से उसकी कक्षा के ही कुछ लड़के उसे परेशान और छेड़छाड़ भी कर रहे थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके गांव के ही एक युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी उनके पुत्र को दी।

घर पर यह सब पता चलने के बाद उनकी पुत्री काफी परेशान हो गई। छात्रा इससे इतनी आहत हुई कि उसने मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उन्होंने पुत्री को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद पिता ने बुधवार शाम मामले की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। इस संबंध में परिवार के अलावा छात्रा की सहेलियों और अन्य सहपाठियों से पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



पापा मुझे बचा लो... फिर सबके नाम बता दूंगी
छात्रा के पिता ने बताया कि जहर खाने के बाद उनकी बेटी दर्द से छटपटा रही थी। जहर खाने का कारण पूछा तो उसने इतना ही बताया कि क्लास के कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। पिता ने उनके नाम पूछे तो दर्द से परेशान पीड़िता ने केवल इतना ही कहा कि पापा एक बार मुझे बचा लो, फिर मैं सभी के नाम बता दूंगी। ये शब्द पीड़िता के मुंह से निकले हुए अंतिम शब्द थे और इसके बाद वह बेसुध हो गई। किशोरी की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पिता मजदूरी करते हैं।


इससे पहले कभी छात्रा ने नहीं की कोई शिकायत
परिजनों ने बताया कि इससे पहले छात्रा ने किसी प्रकार की छेड़छाड़ की शिकायत परिजनों से नहीं की। छात्रा का स्कूल घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है और वह पैदल ही कुछ आस-पड़ोस की लड़कियों के साथ स्कूल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें