फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे शहर जाम, अब होगा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मेन समस्या बन चुके जाम ने बृहस्पतिवार को शहर के हर तिराहे और चौराहे को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वाहन चालकों को तिराहे और चौराहे पार करने में तीन घंटे का समय लग गया। जाम में एसपी भी फंस गए।
विज्ञापन


इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे शहर की सड़कों पर वाहन का दबाव अचानक बढ़ गया।

देखते ही देखते तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ बजे एसपी योगेश कुमार सिंह अपने कार्यालय से आवास जाने के लिए निकले, लेकिन वे तहसील चौपला पर लगे जाम में फंस गए।
विज्ञापन


पुलिस में एसपी की कार फंसने की जानकारी होते हड़कंप मच गया। जाम खुलवाकर एसपी को निकाला गया। चौराहा और तिराहे को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया।

जाम में फंसे लोगों का कहना था कि चौराहों के आसपास ई-रिक्शा और बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहन जाम की समस्या बन रहे हैं। सीओ ट्रैफिक विशाल यादव ने बताया कि वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ने से जाम लग गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें