फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर शहरवासियों को मिलेगा भरपूर पानी

Sat, 11 Mar 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
होली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुल्हेंडी पर रंगों से सराबोर होने के बाद पेयजल की किल्लत से परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर पालिका का दावा है कि शहर के 19 नलकूपों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिन स्थानों पर पेयजल की दिक्कत है,
विज्ञापन


वहां भी आपूर्ति सुचारू रखने का दावा पालिकाध्यक्ष ने किया है। सोमवार को दुल्हेंडी है और होली खेलने के बाद रंग-बिरंगे चेहरों को साफ करने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। लोगों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर पालिका ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि शहर में पालिका के 19 नलकूप हैं। सभी की मरम्मत कर दी गई है। बिजली जाने पर जिन नलकूपों पर जनरेटर रखे हुए हैं, उनसे सप्लाई चालू रहेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है,जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां शिकायत मिलने पर तत्काल पानी उपलब्ध कराया जाए। ताकि शहरवासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें