फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मतनौरा में हुए संघर्ष में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में रविवार सुबह हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव मतनौरा निवासी मांगेराम व रोहित पक्ष में गेहूं को बटाई पर लेने के चलते विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्ष अपने-अपने खेत पर गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष से गौरव, जसवीर, रिंकू, समरपाल, ओमपाल और दूसरे पक्ष से सतीश, रामवीर, रोहित, शिवा, आरव व एक महिला घायल हो गए थे।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि मामले में एक पक्ष से रोहित, सतीश, कालू, मनोज, शिवा, पूनम, सोनम एवं दूसरे पक्ष के मांगेराम, समरपाल, ओमपाल, आकाश, जन्म सिंह और रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें