हापुड़। रेलवे स्टेशन स्थित बैंबू ग्रोव स्कूल में शनिवार को नर्सरी के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने हरे रंग के परिवेश में सजकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान छोटे बच्चों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
प्रधानाचार्य मंजू त्यागी ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की नई शुरूआत का प्रतीक है और भविष्य की ओर उनका पहला कदम है। बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। छोटे छोटे बच्चों ने हरे रंग की वेशभूषा धारण कर, अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए। अंत में उन्हें डिग्रियां देकर सम्मानित किया गया। संवाद