फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवजात को मृत समझ परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 23 Sep 2025 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल में एक नवजात को मृत समझकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर भी अधिक बिल बनाने का आरोप भी लगाया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद परिजनों अस्पताल का भुगतान कर बच्चों को एंबुलेंस से अन्य अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

18 सितंबर को बुखार की शिकायत होने पर परिजनों ने नवजात को देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को नवजात को मृत समझकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर अधिक बिल बनाने का भी आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि मृत नवजात को चिकित्सकों ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी परिजनों को आईसीयू में लेकर गए। इसके बाद चिकित्सकों से नवजात की जांच कराई। जांच में नवजात की सांसें चलती पाई गई। परिजनों ने नवजात को अन्य अस्पताल में लेकर जाने की बात कही। इस पर थाना प्रभारी ने अस्पताल प्रबंधन से नवजात को अन्य अस्पताल के लिए रेफर करने के लिए कहा। अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन अस्पताल का भुगतान कर नवजात को एंबुलेंस से लेकर चले गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी के समझाने के बाद मामले को शांत करा दिया गया था। जिसके बाद परिजन नवजात को लेकर अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें