फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे में डूबा बालक: नहाते समय बिगड़ा संतुलन, गहरे पानी में डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

Sun, 19 Jul 2026 09:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़)

सार

धौलाना में देहरा-जादोपुर रजवाहा में नहाते समय 8 वर्षीय असद की डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई के शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे निकाला पर तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के धौलाना में देहरा-जादोपुर रजवाहा में नहाने गए दो सगे भाइयों में बड़े भाई की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद छोटे भाई के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी तलाश के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव देहरा की नई सड़क निवासी शाहिद अली का आठ वर्षीय पुत्र असद अपने पांच वर्षीय छोटे भाई चांद के साथ देहरा-जादोपुर रजवाहा में नहाने गया था। दोनों भाई रजवाहा के किनारे बैठकर नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक असद का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई चांद ने घबराकर शोर मचाया। रजवाहा की पटरी से गुजर रहे लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद असद कुछ दूरी पर पानी में मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजन कामिल ने बताया कि असद के तीन भाई और एक बहन और है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। देर शाम उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें