फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केक के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से बिगड़ी हालत, बच्चे की मौत

Wed, 30 Oct 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला (हापुड़)। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सकरपुर में अपने चचेरे भाई की जन्मदिन की पार्टी में गए बच्चे दीपांशु (12) की केक ख्राने और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन पहले उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, वहां से उसे हापुड़ के अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कुचेसर चौपला के चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सकरपुर निवासी नगेंद्र का पुत्र दीपांशु उर्फ दीपू सोमवार रात अपने ताऊ सतेंद्र नागर के बेटे के जन्मदिन में गया था। गांव के कई अन्य बच्चे भी थे। परिजनों ने बताया कि दीपू ने केक के साथ कोल्ड ड्रिंक पी, जिससे उसके पूरे शरीर पर दाने (पित्त) निकल आए। सांस लेने में उसे परेशानी होने लगी।

घबराए परिजन बच्चे को कुचेसर चौपला स्थित चिकित्सक के पास लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने हापुड़ के अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन रात में ही बच्चे को हापुड़ के निजी अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले में चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि चिकित्सक का कहना है कि उसने केवल एंटी एलर्जिक इंजेक्शन ही दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें