गांव चक लठीरा में विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आकर मासूम ने मौैके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
गढ़ खादर के चक लठीरा निवासी किसान जयपाल सिंह का बेटा अनिल (8) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा मेें पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह पड़ोस में स्थित परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे लगे विद्युत पोल पर हाथ छूते ही वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक्सईएन भूपसिंह राघव का कहना है कि इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।