फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी वाले फीडरों की निगरानी में लापरवाही पर गिरेगी गाज

Wed, 08 Jan 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एक मुश्त समाधान योजना के दौरान बुधवार को बुलंदशहर से आए ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने गांव असौड़ा और दस्तोई में लगे कैंप का निरीक्षण किया। राजस्व वसूली की समीक्षा की, साथ ही 25 हजार से अधिक बकायेदारी वाले उपभोक्ताओं को चिंहित कर वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चोरी वाले फीडरों की निगरानी में अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित जेई व टीजी-2 पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने कहा कि जिन बिजलीघरों से जुड़े फीडर पर बिजली चोरी अधिक है, जेई और टीजी-2 इसका विशेषकर ध्यान रखें और मॉर्निंग रेड कर बिजली चोरी खत्म करें। लापरवाही मिलने पर इन्हीं अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने कहा कि 25 हजार से अधिक बकायेदारी वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता में रखें। इनसे रोजाना वार्ता करें और बिल जमा कराएं। वार्तालाप के बाद भी यदि बिल जमा न करें तो उनका कनेक्शन काटा जाए। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा की, जिसमें अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने समस्त अवर अभियंताओं को लक्ष्य अनुसार वसूली के निर्देश दिए। साथ ही शाम को रिपोर्ट देने के लिए भी कहा। इस दौरान एसडीओ हिमांशु सचान, अवर अभियंता सुधीर कुमार समेत स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें