फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा कर्मी पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक पर व्यापारी ने घंटों कार्यालय में खड़े रखने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये देने के बावजूद भी टोल कर्मी द्वारा फास्टैग रिचार्ज नहीं किया, जिससे कार के टोल पार करने पर 140 रुपये कट गए। व्यापारी ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी शुखिल गर्ग ने बताया कि उसने शनिवार को टोल प्लाजा की खिड़की पर लाइन में लगकर लोकल फास्टैग रिचार्ज कराया था। रविवार को गाजियाबाद जाने के लिए टोल प्लाजा पार करने पर उसे फास्टैग रिचार्ज नहीं होने का पता चला, और कर्मी की लापरवाही से उसके खाता से 140 रुपये कट गए। जिसकी व्यापारी शिकायत करने प्लाजा प्रबंधक के कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वहां पर मौजूद प्रबंधक ने घंटों कार्यालय में खड़ा रखने के बाद अभद्रता की। जिसकी पीडि़त द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अंशुल मित्तल से फोन पर शिकायत की। नगर अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर प्रबंधक ने सीसीटीवी देख उनका फास्टैग रिचार्ज कराया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। टोल प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें