फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीएचसी अधीक्षक ने पालिका ईओ से की कुत्ते पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर की सीएचसी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। करीब एक सप्ताह में कुत्तों ने अस्पताल में कई लोगों को काट कर जख्मी कर दिया है। सीएचसी अधीक्षक ने पालिका ईओ को पत्र भेजकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। अधीक्षक डॉ. शशीभूषण ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में सुबह से ही आवारा कुत्तों के झुंड पहुंच जाते हैं। इनसे मरीजों के साथ ही चिकित्सक, स्टॉफ कर्मी, मरीज, तीमारदार और सीएचसी के आवासीय परिसर में रह रहे लोग परेशान हैं। पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें