मरम्मत कार्य के चलते सोमवार दिनभर चंडी फाटक बंद रहा। ऐसे में लोगों को नजदीक के रेलवे फाटक और गांधी रोड ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। मंगलवार को भी पूरे दिन कार्य के चलते चंडी फाटक बंद रहेगा।
सोमवार सुबह आठ बजे से ही चंडी फाटक पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से फाटक को बंद कर दिया गया। चंडी फाटक से होकर गुजरने वाले लोग नजदीक के रेलवे फाटक और गांधी रोड ओवरब्रिज से होकर निकले।
इस दौरान लोगों को करीब 10 किमी ज्यादा सफर करना पड़ा। अमित दक्ष, गोलू, रामबीर सिंह, विमल कुमार ने बताया कि मुख्य रुप से फाटक बंद होने से आसपास के दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों को दिक्कत हो रही है।
रेलवे फाटक के गेट मैन ने बताया कि मंगलवार को भी पूरे दिन फाटक पर मरम्मत का कार्य होना है। ऐसे में पूरे दिन फाटक बंद रहेगा। अब फाटक बुधवार सुबह खुलेगा।