फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा भाव से मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Sat, 21 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय समता सैनिक दल के पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर में धम्म शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ डा. श्याम कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष रामरतन बौद्ध ने बुद्ध वंदना कराई।

शोभायात्रा देव नंदिनी अस्पताल से शुरू होकर, दिल्ली रोड, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, बुद्ध विहार होते हुए डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर संपंन हुई। इस अवसर पर राजकुमार कटारिया, मुकेश गौतम, विजय कुमार, अशोक कुमार गौतम, टीकम सिंह, सत्य प्रकाश, खुशी गौतम, योगेश गौतम, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने महासभा के जिला कार्यालय पर बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। महासभा के जिलाध्यक्ष अर्पित अंबेडकर ने कहा कि महात्मा बुद्ध शांति के मसीहा थे। उन्होंने शांति मार्ग अपनाकर लोगों को मोक्ष का रास्ता दिखाया।

इस अवसर पर मंगतराम बौद्ध, धर्मपाल सिंह, टिप कौशल, जन कौशल आदि मौजूद रहे। वहीं, सम्यक नालंदा बुद्ध शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध पूर्णिमा मनाई।

इस मौके पर भीमपाल सिंह गौतम, विनोद गौतम, सीमा गौतम, अंजली गौतम, धर्म सिंह, अशोक कुमार, पवन वर्मा, प्रताप सिंह, बबली गौतम, राजेंद्र, ललित, महेंद्र सिंह, सिद्वार्थ गौतम, सतपाल, निशा, प्रेमवती, पुष्पा गौतम, कविता, सोनम गौतम, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।

उधर, बाबूगढ़ छावनी में बसपा कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित होकर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की। अजय सिंह जयंत ने कहा कि बुद्ध का जन्म आज के दिन लुम्बिनि में में हुआ।

उन्हें शांति के मसीहा के रूप में विश्व के मार्गदर्शक माना जाता है। इनके रास्ते पर विश्व के अनेक देशों ने शांति मार्ग अपनाया। हमें भी उन्हीं के मार्ग को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर रघुनंदन जाटव, किशनपाल, अमित कुमार,

हर्ष कुमार, तिलक सिंह, महेंद्र कुमार, अमर जाटव, हेमंत कुमार, लोकेश कुमार, रतन सिंह, दिनेश कुमार जाटव, योगेश गौतम, इस्लामुद्दीन सैफी, जमील कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें