फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बैंक प्रबंधक तो पुलिस भेजकर बुलवाया

Mon, 19 May 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में भी जिले के बैंक अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। सोमवार को विकास भवन में हुई बैठक में सीडीओ ने योजनाओं की धीमी गति पर बैंक के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। वहीं, एक बैंक के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे तो पुलिस चौकी के इंचार्ज को भेजकर उन्हें बुलवाया गया।
विज्ञापन

युवाओं को ऋण, पेंशन और अन्य मामलों को लेकर सीडीओ ने दोपहर को बैंक के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सरकारी और निजी बैंक के प्रबंधकों को शामिल होना था। लेकिन, कई दिन पहले बैठक की सूचना देने के बाद भी एक बैंक के प्रबंधक या उनका कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इस पर सीडीओ ने फोन कराए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिस पर कोतवाली पुलिस के प्रभारी को सूचना देकर संबंधित चौकी इंचार्ज को बैंक भेजा गया। चौकी इंचार्ज ने बैंक जाकर सूचना दी। करीब आधा घंटे बाद सभी पत्रावली लेकर बैंक अधिकारी बैठक में पहुंचे। इस पर सीडीओ ने पहले तो फटकार लगाई, इसके बाद काम खत्म होने तक सभागार में रहने के निर्देश दिए। हालांकि, बैठक खत्म होने के 10 मिनट बाद ही अगले दिन तक काम पूरा करने का वादा करने पर संबंधित बैंक अधिकारी को वापस भेज दिया गया। इससे पहले भी बैंक के अधिकारी लगातार सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बरतते आए हैं। जिस पर सीडीओ नाराजगी जता चुके हैं।

कोट -
एक बैंक के अधिकारी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस पर संबंधित पुलिस चौकी के इंचार्ज को बैंक में सूचना देने के लिए भेजा गया था। अब मंगलवार को फिर से सिर्फ निजी बैंक के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हिमांशु गौतम, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें