हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक है। इसके बाद पंजीकरण पोर्टल बंद हो जाएगा। एक सप्ताह तक आवश्यक संशोधन कार्य होंगे। इसके बाद कॉलेज अपने स्तर से ही मेरिट तैयार करेंगे। इसके लिए गाइडलाइन जारी होगी।
जिले में 25 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं। जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी समेत ट्रेडिशनल, प्रोफेशनल कोर्स में ऑनलाइन पंजीकरण 13 मई से किए जा रहे हैं। छात्रों की पहली पसंद जिले के एडेड कॉलेज हैं। इसी के साथ जिले में इस बार दो राजकीय डिग्री कॉलेज भी चालू हो गए हैं। इनमें इसी सत्र से कक्षाएं भी चालू हो जाएंगी।
पंजीकरण का पोर्टल सोमवार तक ही खुला रहेगा। इसके बाद यदि पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ी तो एक जुलाई से पंजीकृत छात्रों के लिए ऑनलाइन संशोधन खुल जाएगी। छात्र आवेदन में त्रुटियों को सुधार सकेंगे। हालांकि पंजीकरण की जो स्थिति है, उससे विश्वविद्यालय तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है। उधर, शुक्रवार से एमए, एमएससी, एमकॉम सहित पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल कोर्स में भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इन कोर्स में विश्वविद्यालय ने अभी अंतिम तिथि तय नहीं की है।
Iस्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिन छात्रों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वह सोमवार को अवश्य कर दें। यदि तिथि नहीं बढ़ी तो सोमवार को पंजीकरण का पोर्टल बंद हो जाएगा।-प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।I