फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सांड के हमले में घायल मजदूर की मौत

Thu, 04 Jul 2024 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकरटीला में सांड के हमले में घायल मजदूर की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी 65 वर्षीय प्रकाश गांव में ही आम के बाग में मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह को बाग में रखवाली करने के दौरान उसको निराश्रित सांड ने हमला करते हुए टक्कर मार दी। जिसको गंभीर दशा में किसानों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया था। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन




10 दिन पूर्व बेटे की भी हुई थी मौत

मृतक मजदूर के बेटे हरवीर सिंह की करीब 10 दिन पूर्व नहर में डूबने से मौत हो गई थी। उसकी मौत के सदमे से अभी परिवार उभरा भी नहीं था कि प्रकाश की मौत ने परिवार को एक झटका दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें