हापुड़ । जिले में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जिलों व स्थानों में लगातार जारी है। बुधवार को भी कई अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज का स्थानांतरण लखनऊ, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह का तबादला अमरोहा कर दिया गया है। जबकि, जिले को एक मुख्य व चार खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिले हैं। सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बागपत में तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपेंद्र कुमार राठी, गौतमबुद्धनगर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, बरेली मंडी से सोवेंद्र सिंह, आगरा से रामप्रकाश गंगवार और मुरादाबाद से सहरीश सादात को जिले में भेजा गया है।