फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रवक्ता की मौत के मामले में कॉलेज के हेड क्लर्क समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में 20 मार्च को कृषि विज्ञान के प्रवक्ता का शव मिलने के मामले में स्कूल के क्लर्क समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जिला मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के गांव घटायन निवासी प्रभात आर्य ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। 20 मार्च 2026 को पिता की विद्यालय की प्रयोगशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मौत से एक दिन पहले 19 मार्च को उसके पिता ने अपने मित्र के व्हाट्सएप पर हाथों से लिखा एक नोट भेजा था। इसमें कॉलेज के हेड क्लर्क तरुण वत्स पर 14 लाख रुपये वापस न लौटाने और कॉलेज के ही कर्मचारी राहुल पर 2.50 लाख रुपये वापस नहीं करने के अलावा जिला मेरठ के मोदीपुरम निवासी ऋषभ गोयल और विजय गोयल का नाम भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन


पीडि़त ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रयोगशाला में ताला लगा दिया था। इस घटना के एक महीने बाद जब पुलिस ने परिजन व स्कूल के स्टाफ की मौजूदगी में प्रयोगशाला का दरवाजा खोला तो वहां रखी सेफ में चारों व्यक्ति के जिक्र वाला पर्चा बरामद हो गया।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें