फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फोटो वाले कार्ड बेकार, राशन को करना होगा इंतजार

Thu, 16 Mar 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत बने पात्र गृहस्थ के राशन कार्ड के लिए उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। योजना के तहत जिले में एक लाख 86 हजार लोगों कार्ड बांटे जाने हैं,
विज्ञापन


लेकिन अभी तक सिर्फ 25 फीसदी पात्र गृहस्थों को ही कार्ड बंट सके हैं। अब 75 फीसदी लोगों को कार्ड के लिए नई सरकार के गठन का इंतजार करना पड़ेगा। कार्ड पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो है और अधिकारी इसे वितरित करने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश की राह देख रहे हैं।   

योजना के शुभारंभ के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ राशन कार्ड वितरित किए गए, लेकिन आचार संहिता ने उस पर ब्रेक लगा दिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आचार संहिता के पहले तक पात्र गृहस्थ के सभी नाम ऑनलाइन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की मानें तो आचार संहिता के पहले तक लगभग 25 फीसदी ही राशन कार्ड वितरित किया जा सका। विभाग के अफसरों के अनुसार शासन का निर्देश था कि जो राशन कार्ड छपे हैं उनमें नाम सहित अन्य गड़बड़ियों को सही कर उसका वितरण कर दिया जाए,

लेकिन तब आचार संहिता लागू हो गई और आयोग ने वितरण पर रोक लगा दी। विभागीय देरी के कारण पात्रों तक राशन कार्ड नहीं पहुंच सके। अब जब प्रदेश में नई पार्टी सत्ता में आई है

तो अधिकारी असमंजस में हैं कि आखिर कैसे मुख्यमंत्री की फोटो लगे और लाल हरी पट्टियों के राशन कार्ड को वितरित किया जाए। जबकि, जिला पूर्ति कार्यालय में हजारों की संख्या में छपे हुए राशन कार्ड रखे हुए हैं।

ऐसे में यदि नए कार्ड वितरित करने का भी आदेश आता है तो हजारों रुपये कार्ड छपवाने में फुंक जाएंगे। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि जल्द ही लखनऊ में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक है। बैठक में मिले निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें