फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक सवार दो युवकों समेत तीन को कार ने कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-334 पर महमूदपुर कट के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला। इस हादसे में बाइक सवार बादल प्रजापति (21) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक सवार तालिम उर्फ आसिफ और नल पर पानी भर रहा यशवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बादल हापुड़ से अपने चाचा की दवाई लेकर घर लौट रहा था। महमूदपुर कट पर उसे गांव निवासी तालिम उर्फ आसिफ मिला। तालिम घर जाने के लिए बादल की बाइक पर बैठ गया। इसी दौरान पास में यशवीर नल पर पानी भर रहा था। हापुड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके से कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया।
कार में शराब की बोतलें मिलने से आशंका है कि चालक नशे में था। क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने बताया कि घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। मृतक बादल खिचरा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें