सिंभावली। क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में शनिवार देर रात कार सवार युवकों पर स्टंट और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी मनीष मावी ने थाने में तहरीर देते हुए उल्लेख किया कि शनिवार की रात करीब पौने बारह बजे दो कारों में सवार युवक गांव में पहुंचे। जिन्होंने पप्पू सेठ की दुकान से लेकर पूरन सिंह के मकान की तरफ जाते हुए कारों से स्टंट करते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग की। जाग होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले, तो आरोपी गाली देते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। युवक का कहना है कि इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपी युवकों की तलाश कराई जा रही है।