फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला की मौत

विज्ञापन
सिंभावली में सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। नेशनल हाईवे 09 पर बैठ मोड़ चौकी के ऊपर बने फ्लाईओवर पर रविवार को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय बीना देवी निवासी बरेली की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और कार चालक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार में चालक अमित निवासी गांव गढ़ी छतरी, थाना ओरछा, जनपद मैनपुरी के अलावा बरेली निवासी बीना देवी (59) पत्नी अमरनाथ और उनकी बेटी सौम्या सवार थीं। कार एनएच 09 के फ्लाईओवर से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। बीना देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी बेटी सौम्या और कार चालक अमित मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है। घायल का उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें