फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से कार की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित

Thu, 25 Dec 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़)

सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। अभी किसी भी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित यादव ढाबे के पास गलत दिशा से आ रही ई-रिक्शा की कार से सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार गांव हरसिंगपुर निवासी मुकेश (55) की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे की एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा व कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी मुकेश बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे अपने गांव के ही ई-रिक्शा चालक ललित उर्फ दिनेश के साथ रिक्शा में सवार होकर गलत दिशा से कुराना टोल के पास से हापुड़ की तरफ जा रहे थे। 

कुराना टोल से कुछ दूर पहले एनएच-334 स्थित यादव ढाबे के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें मुकेश की मौत हो गई। जबकि ललित गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे में ई-रिक्शा व कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे की एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया था। हादसे के बाद से ही कार चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो चुका था। 
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल नरेंद्र को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने घायल ललित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें